फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghaggar Par: Bus queue shelter ready, buses do not stop, people of Sector-24, 25 and 26 are upset, due to lack of route chart, there is confusion

घग्गर पार : बस क्यू शेल्टर तैयार, नहीं रुकती हैं बसें, सेक्टर-24, 25 और 26 के लोग होते हैं परेशान, रूट चार्ट नहीं लगने से रहती है असमंजस की स्थिति

Sun, 01 Aug 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar Par: Bus queue shelter ready, buses do not stop, people of Sector-24, 25 and 26 are upset, due to lack of route chart, there is confusion
पंचकूला। शहर में घग्गर पार बस क्यू शेल्टर बना दिए गए हैं। अभी तक बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। लोगों की मांग है कि बसों का संचालन शुरू किया जाए और दस मिनट में उन्हें बस सुविधा मिले, जिससे कि उनका लोकल परिवहन पर विश्वास बन सके। परिवहन विभाग की तरफ से भी इस बारे में कोई गाइडलाइन बस ड्राइवरों और कंडक्टरों की जारी नहीं की गई है। पंचकूला शहर में लोकल रूट पर 43 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

घग्गर पार सेक्टरों में बने बस क्यू शेल्टर पर गंदगी का आलम है। यहां पर लोगों ने पोस्टर चिपका दिए हैं। बैठने के लिए लगी सीट भी उखड़ गई है। इसे भी ठीक नहीं कराया गया है। रूट चार्ट नहीं होने से लोगों में कंफ्यूजन भी बना है कि बस कब आएगी। बसों का संचालन जीरकपुर, पिंजौर, कालका, मोरनी सहित अन्य रूटों के लिए किया जा रहा है। अभी तक सेक्टर के अंदर से चल रही सेक्टर- 24, 25, 26 के अंदर से बस नहीं चल रही है। इस कारण लोगों को समस्या हो रही है। इसके लिए लोग कई बार डीसी से मांग भी कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण यहां पर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

घग्गर पार बस क्यू शेल्टर बना दिया गया है। अभी तक बंद बसें शुरू नहीं हो पाई हैं। इसलिए लोगों को परेशानी हो रही है। बसों का संचालन रूट चार्ट लगाकर किया जाए जिससे के लोग बसों का सफर आसानी से कर सकें। - केआर कोहली, निवासी सेक्टर-25
विज्ञापन
विज्ञापन

घग्गर पार के बस क्यू शेल्टर अभी तक ठीक नहीं है। इनकी सफाई नहीं होती है। बसें भी नहीं आती है। इसलिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड की रूटीन में सफाई होनी चाहिए, जिससे कि लोग यहां पर बस पकड़ने के लिए खड़े हो सकें। - भगवान दास मित्तल, जनरल सेक्रेटरी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-25
बसों का संचालन होना चाहिए। घग्गर पार बसों का संचालन ठीक नहीं हैं। लोकल बसों का संचालन ठीक नहीं होने के कारण लोगों को बसों की जानकारी नहीं मिल पाती है। रूट चार्ट गायब है। जो नए बनाए हैं उनमें लगाए नहीं हैं। इसलिए लगातार लोग परेशान हो रहे हैं। इस समस्या का निदान किया जाए। धरम सिंह हीरा, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-26

बसों का संचालन बस स्टैंड से किया जा रहा है। इसके रूट चार्ट का प्लान जल्द ही तैयार किया जाएगा। निगम के साथ मीटिंग कर इसे सभी जगह लगवाया जाएगा। घग्गर पार बसों का संचालन भी सुचारु रूप से करवाया जाएगा। -डॉ. विनेश कुमार, जीएम, सेक्टर-5 बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed