फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Get the liquor display removed from the front of the restaurant

Panchkula News: ल के सामने से हटवाएं शराब का ठेका

Wed, 07 Aug 2024 06:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Get the liquor display removed from the front of the restaurant
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को उपायुक्त ने जिले के लोगों की समस्याएं सुनकर निदान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फैमिली आईडी, बिजली के तारों, पानी निकासी के अलावा फसल खराब होने की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश भी जारी किए। शिविर में रामगढ़ के एक स्कूल के सामने से शराब का ठेका हटवाने की मांग पर संज्ञान लेकर डीसी ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने शराब के ठेके को किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने 85 लोगों की समस्याएं सुनीं।
रामगढ़ की परमजीत कौर की स्कूल के सामने से शराब का ठेका हटवाने की मांग के बाद उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि समाधान शिविर में समस्याओं का निदान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा नागरिकों से दुर्व्यवहार या पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मल्लाह गांव की सोमवती देवी को उज्ज्वला योजना का लाभ न मिलने की मांग पर संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोज नग्गल के मोहन सिंह की भूमि कटाव को रोकने के लिए रिटेनिंग वाॅल बनाने की मांग पर संबंधित विभाग को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फसल नुकसान की मौके पर जाकर करें जांच
उपायुक्त ने बरवाला के नरदेव की गांव सुखदर्शनपुर के खेतों में फैक्टरी से केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत पर संज्ञान लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर चेक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने रामगढ़ गांव के भाव सिंह के घर के ऊपर से बिजली की तारों के संदर्भ में संज्ञान लेकर बिजली निगम के अधिकारी को तुरंत मौके का मुआयना कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भोज मटौर, थापली गांव के सुनील कुमार के पक्के नाले बनवाने की मांग पर संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को मौके का मुआयना कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक जिले में समाधान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री स्वयं शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान और लंबित समस्याओं की मानिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोगों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों की फैमिली आईडी में आय अधिक है। उसको कम करवाना चाहते हैं, तो वे अपनी आय का घोषणा पत्र जमा करवाएं ताकि कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके और लोग जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश विश्वनाथ, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य राजेंद्र नूनीवाल, सतपाल गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, शिक्षा विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, फूड एंड सप्लाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed