फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gang that robbed a young man under the pretext of offering a lift busted; husband and wife arrested.

Panchkula News: लिफ्ट के बहाने युवक से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gang that robbed a young man under the pretext of offering a lift busted; husband and wife arrested.
धमकाकर एटीएम से निकाले 22 हजार रुपये, मोबाइल व मोटरसाइकिल भी छीनी; दो अन्य आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने लिफ्ट के बहाने युवक को जाल में फंसाकर नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार साथियों की तलाश और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 20 जून को पंचकूला निवासी एक युवक मोटरसाइकिल पर अमरावती की ओर जा रहा था। रास्ते में एक महिला ने पिंजौर जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। कुछ देर बाद महिला ने ऑनलाइन भेजे गए 50 रुपये वापस लेने के बहाने युवक को ईशर नगर बुला लिया। वहां महिला के साथ दो युवक भी पहुंचे, जिनमें से एक ने खुद को उसका पति बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने युवक को धमकाकर एटीएम से उसके खाते से 22 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीन ली गई और उसे कार में बैठाकर लोहगढ़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर 25 जून को कैथल निवासी बलवान सिंह और उसकी पत्नी सवनीत कौर को गिरफ्तार किया गया है। बलवान सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस रिमांड के दौरान अन्य दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लूटी गई नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ यह भी जांच की जाएगी कि आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed