फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Full dress rehearsal in parade ground... Deputy Commissioner inspected the parade

Panchkula News: परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल... उपायुक्त ने किया परेड का निरीक्षण

Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal in parade ground... Deputy Commissioner inspected the parade
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के लिए परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में वीरवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता भी मौजूद रहीं। उपायुक्त ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा की बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह परिसर को साफ-सुंदर बनाया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परेड, पीटी, योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की फाइनल रिहर्सल की गई है। इसमें पुलिस, एनसीसी सहित विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, पंचकूला के तहसीलदार सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed