फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Friendship on Facebook, got divorced from husband, raped on the pretext of marriage

Panchkula Crime: फेसबुक पर की दोस्ती फिर पति से करवाया तलाक, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने गर्भवती होने पर दो बार उसका गर्भपात भी करवाया। महिला के अनुसार आरोपी तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब पंचकूला महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

विज्ञापन
Friendship on Facebook, got divorced from husband, raped on the pretext of marriage
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेसबुक पर एक महिला की मानसा निवासी व्यक्ति से दोस्ती हो गई। आरोपी के कहने पर महिला उसके साथ रहने लगी। शादी का झांसा देकर तीन साल तक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी से मना करने पर महिला ने मामला दर्ज करवाया। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच के लिए मामला मानसा पंजाब पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पंचकूला निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। इसके बाद महिला मार्च 2020 तक लुधियाना में अपने पति साथ रही। मार्च 2020 में फेसबुक के जरिए महिला की हरप्रीत सिंह ढिल्लों नामक व्यक्ति से पहचान हुई। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। हरप्रीत सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है, तो आरोपी ने कहा कि वह अपने पति से तलाक ले लो। महिला के अनुसार जुलाई 2020 में आरोपी उसको अपने घर ले गया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद झांसे में रखकर उससे संबंध बनाता रहा। जब भी शादी के लिए दबाव डालती तो वह कहता कि बहुत जल्द उससे शादी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद उसने पहले पति से तलाक ले लिया। इसके बाद वह आरोपी के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद आरोपी उसकी पिटाई करने लगा। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात भी करवाया। महिला के अनुसार आरोपी तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब पंचकूला महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed