{"_id":"6af8c3c422bb70a1c202fe3f","slug":"free-health-check-up-camp-organized-in-mandhana-village-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-143679-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मांधना गांव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मांधना गांव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन
55 मरीजों की जांच कर बांटी निःशुल्क दवाइयां, ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मांधना गांव में वीनस फाउंडेशन और पारस हॉस्पिटल पंचकूला की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और वीनस फाउंडेशन की ओर से सभी को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
इस मौके पर गांव के सरपंच पंचपाल शर्मा ने वीनस फाउंडेशन की चेयरपर्सन एकता चौधरी और पारस हॉस्पिटल की टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचना मुश्किल होता है। ऐसे में गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और दवाइयां उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने का आग्रह किया।
शिविर में पारस हॉस्पिटल के कॉर्पोरेट मैनेजर राजेश सचदेवा और वीनस फाउंडेशन के रिलेशनशिप मैनेजर राकेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।