फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fraud

2बीएचके फ्लैट दिलाने का झांसा देकर ठगे 35.26 लाख

Tue, 06 Aug 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
fraud
पंचकूला। एयरफोर्स से रिटायर्ड एक कर्मचारी से 62,59,746 रुपये की ठगी करने के आरोपी सेक्टर-20 स्थित समर इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के आरोपी डायरेक्टर विनोद बगई द्वारा ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। मामले के शिकायतकर्ता जीरकपुर ढकौली स्थित एमएस इंक्लेव निवासी एवं टेक्सटाइल इंजीनियर रिटायर्ड श्याम सुंदर बगुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी विनोद बगई ने उनसे पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एसवी अपार्टमेंट्स, सुपर एरिया, 1240 स्क्वेयर फुट-टी101, 2 बीएचके फ्लैट का सौदा किया था। एग्रीमेंट के तहत उक्त अपार्टमेंट का निर्माण एमएस समर इस्टेट प्रा. लि. द्वारा 30 जुलाई को करना बताया था। उन्हें फ्लैट की कुल कीमत 52 लाख रुपये बताई गई थी। इसी राशि में एक कार पार्किंग, पीएलसी, आईडीसी व ईडीसी समेत अन्य चीजों का प्रलोभन दिया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को 30 जुलाई 2014, 36 महीने में फ्लैट का निर्माण कर दिए जाने का भरोसा दिया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 30 जुलाई 2011 और 27 फरवरी 2014 को चेक के माध्यम से बिल्डर्स की डिमांड पर उन्हें कुल 35,26,016 रुपये दिए। लेकिन अब तक न तो बिल्डर्स ने उन्हें फ्लैट का पजेशन दिया और न ही प्रोजेक्ट को पूरा किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 30 जुलाई 2014 के बाद बिल्डर विनोद बगई और वीरेंद्र बगई को कई बार साइट पर जाकर मिले और पूछताछ की। वे हर बार उन्हें झूठा भरोसा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने जून 2015 में उनसे अभद्र व्यवहार कर डाला। इस कारण उन्होंने आरोपियों के आफिस जाना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि फ्लैट की बुकिंग किए उन्हें आठ वर्ष बीत गए हैं लेकिन 2014 से अब तक कोई कंस्ट्रक्शन नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर कार्रवाई कर उनके दिए उक्त लाखों रुपये 18 प्रतिशत ब्याज और दस लाख रुपये पेनल्टी समेत दिलवाने की मांग की है। शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी विनोद बगई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा विनोद बगई पर एयरफोर्स से सेवानिवृत्त जीरकपुर निवासी गुरचरण सिंह से भी उन्हें फ्लैट देने का झांसा देकर 62,59,746 रुपये ठगने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed