{"_id":"5d41fe878ebc3e6c9e1b9d2a","slug":"fraud-pkl-office-news-pkl346107918","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगे 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगे 15 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। वुमन एवं चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफिस में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। हरियाणा के मेवात के गांव मलब निवासी संजय कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 स्थित पुलिस थाने में ऑस्कर नामक कंपनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
दर्ज केस के मुताबिक शिकायतकर्ता संजय ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में थे। ऑस्कर कंपनी की तरफ से संजय को 12 जून को मनीमाजरा में बुलाया गया। वह वहां पहुंचे तो उन्हें हिमांशु नामक व्यक्ति मिला। उसने संजय को कहा कि उन्हें वुमन एवं चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफिस में काम करना है। संजय से उन्हें नौकरी लगवाने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए। बकौल शिकायतकर्ता उन्होंने 15 हजार रुपये दे दिए। फिर संजय एनयूएच ऑफिस पहुंचे तो वहां उन्हें एक महिला कर्मचारी मिली और उसने संजय को फील्ड में जाने को कहा। शिकायतकर्ता ने महिला से पूछा कि क्या उन्हें फील्ड में ट्रेवल के लिए कुछ मिलेगा तो उन्हें इनकार कर दिया गया। ऐसा होने पर संजय ने फिर से चंडीगढ़ स्थित कंपनी में फोन किया तो उन्होंने भी उनकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया।
संजय से इस संबंध में उनके मोबाइल नंबर पर बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी। बताया कि इसी कारण वह वुमन एवं चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफिस में शिकायत कर बैठे थे। लेकिन संजय ने अब किसी से कोई शिकायत नहीं होने की बात कही। मामले में पुलिस के केस दर्ज कर दिए जाने की बात पर संजय ने कहा कि वह कुछ करवाना नहीं चाहते।