फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fraud of Rs 5.11 lakh by taking check from retired lieutenant general

Panchkula News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल से चेक लेकर 5.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 14 Apr 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.11 lakh by taking check from retired lieutenant general
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एमडीसी निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के साथ 5.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एमडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का कहना है कि उन्होंने बेटे के लिए 2021 में एक पॉलिसी खरीदी थी। वे वार्षिक 5,11,250 रुपये का प्रीमियम भरते हैं। आमतौर पर बैंक के प्रतिनिधि उनके पास से चेक लेने आते थे। बैंक की तरफ से उन्हें प्रीमियम के लिए फोन किया गया। उन्हें बताया कि उन्हें ऑनलाइन भुगतान करना चाहिए, लेकिन शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन भुगतान करने से मना कर दिया और प्रतिनिधि को भेजने का अनुरोध किया। बैंक प्रतिनिधि 29 मार्च 2023 को सुबह करीब 10 बजे शिकायतकर्ता के पास पहुंचा और उन्होंने 5,11,250 रुपये का चेक सौंप दिया। उसके बाद आरोपी ने चेक के साथ छेड़छाड़ करके पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 3 अप्रैल 2023 को उन्हें बैंक से दोबारा फोन आया कि अपने पैसा जमा नहीं करवाया है। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed