फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fourth Accused Arrested in Case of Obtaining Loans Using Forged Documents

Panchkula News: फर्जी दस्तावेजों से लोन हड़पने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fourth Accused Arrested in Case of Obtaining Loans Using Forged Documents
एसबीआई सेक्टर-15 में की थी 13.63 लाख की ठगी, संगठित गिरोह कई शहरों में सक्रिय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से लाखों रुपये का लोन हड़पने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौतम निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।
मामले की शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर-15 के बैंक मैनेजर की शिकायत से हुई थी। शिकायत के अनुसार जसवंत सिंह ने करीब 13.63 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने के लिए फर्जी सर्विस सर्टिफिकेट, सैलरी स्लिप, एनओसी और बैंक स्टेटमेंट जमा कराए थे। लोन लेने के बाद उसने अपना सैलरी अकाउंट दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर ईएमआई जमा करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने मामला आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा, जिसने सबसे पहले जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके साथियों अभिषेक धीर और राहुल कुमार अग्रवाल के नाम सामने आए, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, गाड़ियां और नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह अमृतसर, मोहाली और जीरकपुर सहित कई स्थानों पर सक्रिय था और संगठित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकिंग सिस्टम को धोखा दे रहा था। अब चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed