फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four Night Food Street to be built in MDC at a cost of two crore rupees

दो करोड़ रुपये की लागत से एमडीसी में बनेंगी चार नाइट फूड स्ट्रीट

Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four Night Food Street to be built in MDC at a cost of two crore rupees
पंचकूला। शहर के एमडीसी इलाके में दो करोड़ रुपये से चार नाइट फूड स्ट्रीट बनाई जाएंगी। यह नाइट फूड स्ट्रीट बनाने के काम का शिलान्यास बुधवार को मनसा देवी कांप्लेक्स से होगा। शहर में चार स्थानों पर मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5, सेक्टर-8, 20 और 26 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

महापौर कुलभूषण गोयल ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता इनका शिलान्यास करेंगे। नगर निगम शहर में नाइट फूड स्ट्रीट और इवनिंग फूड स्ट्रीट का निर्माण करेगा। इसके लिए निगम की ओर से साइट का चयन करने के बाद डिजाइन बना लिया गया है। इनमें शहरवासी रात के समय भी अपने पसंदीदा फूड का लुत्फ उठा सकेंगे। पंचकूला में बनने वाली इवनिंग और नाइट फूड स्ट्रीट को दिल्ली के दिल्ली हॉट की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। इसमें विभिन्न तरह के खाने के लिए अलग-अलग दुकानें होंगी। किसी दुकान पर राजस्थानी खाना मिलेगा तो किसी पर गुजराती। किसी पर पंजाबी, कश्मीरी, चाइनीज, इटेलियन, मैक्सिकन या अन्य प्रकार का फूड मिलेगा। साथ ही यहां पर जूस और आइसक्रीम के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा विकास कार्यों में सेक्टर-6 में ढाई करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की रिकारपेटिंग का शुभारंभ होगा और सेक्टर-6 में ही इपीडीएम ट्रैक का उद्घाटन किया जाएगा। सेक्टर-15 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ होगा। इनमें वार्ड नंबर-5 सेक्टर-15 में जिम लगवाने के लिए 23.44 लाख रुपये का टेंडर नीलकंठ को-आपरेटिव सोसायटी को अलॉट किया गया है। इस सेक्टर की रेहड़ी मार्केट में करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शौचालयों का काम गेंदाराम को-आपरेटिव सोसायटी को दिया गया है। वार्ड में 39.83 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण के लिए गेंदाराम को-आपरेटिव सोसायटी को टेंडर अलॉट किया गया है। 8.49 लाख रुपये की लागत से विभिन्न पार्कों में बेंच रखवाए जाएंगे, जिसका शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल करेंगे। इस दौरान पार्षद सुरेश वर्मा और जय कौशिक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed