{"_id":"627d6e4ee9af384e5d4ebc91","slug":"four-mtp-kits-recovered-from-girl-s-activa-near-yavanika-garden-pkl-office-news-pkl450446466","type":"story","status":"publish","title_hn":"यवनिका गार्डन के पास युवती की एक्टिवा से चार एमटीपी किट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यवनिका गार्डन के पास युवती की एक्टिवा से चार एमटीपी किट बरामद
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-पांच स्थित यवनिका गार्डन के पास खड़ी एक युवती की काली एक्टिवा से चार एमटीपी किट बरामद की हैं। आरोपी युवती के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली तो टीम को मौके पर भेजकर एमटीपी बरामद कर ली गई। टीम में शामिल डॉ. विकास और डॉ. स्नेह के अलावा पुलिसकर्मियों ने बताया कि किट बरामद कर ली गई हैं। जिस युवती की स्कूटी से एमटीपी किट मिली हैं उसका नाम शामली है।
जिला औषधि नियंत्रक डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी युवती से पूछताछ की जाएगी कि वह यह किट कहां से लेकर आई और क्यों लेकर आई थी। अगर इसके पीछे कोई रैकेट काम कर रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी युवती के खिलाफ अभी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि यह किट गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाती है और इसके लिए आरोपी पाए जाने पर तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।