फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four hours wait, doctor cancels operation due to holiday

Panchkula News: चार घंटे का इंतजार, छुट्टी की वजह से डॉक्टर रद्द कर देते हैं ऑपरेशन

Fri, 17 Jan 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four hours wait, doctor cancels operation due to holiday
अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद 
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आई ओपीडी और ईएनटी के मरीज परेशान हैं। मरीजों को सबसे ज्यादा मशक्कत आंख की ओपीडी में करनी पड़ रही है। ईएनटी में सुबह के समय भीड़ अधिक होने से लोग परेशान हैं। आई ओपीडी में जहां आंख दिखाने और जांच कराने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं ऑपरेशन की डेट पर आने वाले पेशेंट को कई बार डॉक्टर के नहीं होने के बाद दोबारा आना पड़ता है। ऑपरेशन से पहले भी चार घंटे का इंतजार करना पड़ता है। उन्हें वार्ड की जगह ओपीडी में दवा डालकर बैठाया जाता है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की आई ओपीडी में तीन सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं। पहले मरीज और तीमारदार का रजिस्ट्रेशन काउंटर की लाइन में लगकर पर्ची बनवाने में एक घंटे का समय लगता है। डॉक्टर को दिखवाते हैं। इसके बाद उन्हें आंख चेक कराने में लंबी लाइन होने में एक घंटे का समय लगता है। इसी तरह ईएनटी में भी पहुंचने में एक घंटे का समय लग रहा है। ईएनटी में गले के इंफेक्शन के मरीज सुनील कुमार ने बताया कि एक घंटे लाइन में लगने के बाद इलाज मिला।
विज्ञापन


दो घंटे बाद भी नंबर नहीं आया
रजिस्ट्रेशन करवाने और डॉक्टर को दिखाने में दो घंटे का समय लगा। लाइन में लगने के बाद भी आंख की जांच में समय लगा। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। - अशोक कुमार निवासी डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना भर्ती किए ऑपरेशन के लिए बुलाया
मेरी मां बसंती को ऑपरेशन के लिए सुबह नौ बजे बुला लिया। एक बज चुके हैं। चार घंटे का समय लग चुका है। इसके बाद ऑपरेशन के लिए नहीं ले गए हैं। इस कारण दिक्कत हो रही हैं। ऑपरेशन के लिए एक सप्ताह पहले आए थे। डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस जाना पड़ा। -सतपाल निवासी, एमडीसी-5


आंख में दर्द होने पर आए
मेरी मां प्रेमों देवी को ऑपरेशन के लिए 25 जनवरी की तारीख दी थी। आंख में अधिक दर्द होने के बाद उन्हें सुबह लेकर आए। इसके बाद फाइल बनी है। बिना वार्ड में भर्ती किए ऑपरेशन के बुला लिया। इस कारण परेशानी हुई है। - राजीव ठाकुर निवासी दरिया, चंडीगढ़

ऑपरेशन की दोबारा डेट मिली
आंख के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने पहली दिसंबर में डेट दी थी। इसके बाद डॉक्टर नहीं होने पर उन्हें दोबारा आज की डेट दी है। इस कारण उन्हें एक महीने से अधिक समय ऑपरेशन में लग गए। इस कारण उन्हें परेशानी हुई है। -किशनबीर निवासी पिंजौर

आंखों और ईएनटी की ओपीडी में लगातार लोगों को इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर कई बार मरीज की कंडीशन ठीक नहीं होने पर ऑपरेशन टालते हैं। मरीज अधिक आने के कारण कई बार उन्हें लाइन में समय अधिक लगता है। - रीटा कालरा, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed