फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four employees including GM of Roadways suspended in Punjab

Chandigarh: भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप में रोडवेज के जीएम समेत चार कर्मचारी निलंबित, मुक्तसर डिपो में थे तैनात

Thu, 27 Oct 2022 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 01:27 AM IST
सार

जांच टीम की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर मुक्तसर डिपो के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरन सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और भ्रष्ट गतिविधियां चलाने के आरोपों के तहत निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Four employees including GM of Roadways suspended in Punjab
सस्पेंड

विस्तार

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेश पर बुधवार को पंजाब रोडवेज के एक जनरल मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने बताया कि पंजाब रोडवेज के मुक्तसर डिपो में हो रही अनियमितताओं के बारे में उन्हें शिकायतें मिली थीं, जिनकी आरंभिक जांच के लिए टीम गठित की गई। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलाजिमों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच टीम की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर मुक्तसर डिपो के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरन सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और भ्रष्ट गतिविधियां चलाने के आरोपों के तहत निलंबित किया गया है। यह अधिकारी और कर्मचारी प्राइवेट बसों की अड्डा फीस तो ले लेते थे लेकिन उसकी पर्ची नहीं देते थे। इस तरह बनती रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने की जगह अपनी जेबों में डाल लेते थे।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाएं (सजा और अपील) रूल्ज, 1970 के नियम 4 (2) (ए) के अंतर्गत तुरंत ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों का निलंबन समय के दौरान हेड क्वार्टर कार्यालय डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब, चंडीगढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed