{"_id":"6265aa296b08385190385c1a","slug":"four-day-cricket-tournament-starts-in-tikkartal-players-will-show-their-stamina-pkl-office-news-pkl4486428199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्करताल में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक्करताल में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
मोरनी। इलाके के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टिक्करताल में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने करवाई। इस मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। युवाओं को प्रतिस्पर्धा वाली भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच स्वस्थ रहने के लिए खेलों में हिस्सा लेना एक अच्छा साधन है। लेकिन मोरनी में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। इस मौके पर उन्होंने लाल मुनिया वन विश्राम गृह को लेकर भी सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि मोरनी में सरकार ने न तो खेल स्टेडियम बनाने की ओर ध्यान दिया और न ही यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण दिलवाकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका दिया। ऐसा नहीं है कि मोरनी में अच्छे खिलाड़ियों की कमी है। केवल प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढकर उन्हें प्रशिक्षण देकर निखारने की जरूरत है।
इस अवसर पर विधायक ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने पर आयोजक जगदीप शर्मा, भूरा और चंद्र मोहन को बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राम सिंह, वाइस चेयरमैन रमेश मांधना, खुशहाल परमार आदि मौजूद रहे।