{"_id":"5f3ad5438ebc3e3d0e2ab72e","slug":"four-corona-infected-died-in-panchkula-pkl-office-news-pkl384961989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 14 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 14 नए केस मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे चार कोरोना संक्रमितों की सोमवार को मौत हो गई है। चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। डाक्टरों के अनुसार संक्रमित अन्य बिमारियों से भी ग्रस्त थे, इसी कारण हालत नाजुक होने के कारण उनको बचाया नहीं जा सका। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इसके अलावा सोमवार को हरियाणा पुलिस महानिदेशक के पीए सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर के अनुसार अब तक पंचकूला में आठ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें सेक्टर-9 निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे, और उनके बेटे भी कई धार्मिक संगठनों में सेवाएं दे रहे हैं। वे पहले सेक्टर-21 के अलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती थे, जिन्हें बाद में मोहाली ज्ञान सागर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उनका निधन हो गया। इसी तरह सेक्टर-21 के 51 वर्षीय व्यक्ति की सेक्टर-26 के अस्पताल में मौत हो गई। भरेली में 69 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई है। वह अन्य बीमारी के इलाज के लिए भर्ती हुईं थीं। कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद उनको पंचकूला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 भेजा गया। यहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कालका के कोना गांव की एक 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला बद्दी में कार्यरत थीं। कोरोना से संक्रमित होने के कारण सेक्टर-21 के अलकेमिस्ट अस्पताल में इलाज करवा रहीं थीं। वह वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उन्होंने दम तोड़ दिया। इन सभी शवों का अंतिम संस्कार नगर निगम पंचकूला की टीम द्वारा किया गया।
पंचकूला में 14 नए केस सामने आए
सोमवार को पंचकूला में 14 नए मामले पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सेक्टर-10 के चार, सेक्टर-9 के दो मामले पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार सेक्टर-4, एमडीसी सेक्टर-5, सेक्टर-15, सेक्टर-8, एमडीसी, सेक्टर-6, गांव भरेली व मौली में भी एक एक मामला पॉजिटिव मिला है। इनमें पंचकूला के 1224 व 232 बाहरी राज्यों और जिलों से संबंधित हैं। अब तक 861 पॉजिटिव केस ठीक हो गए हैं। 355 मामले एक्टिव हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर उनको होम क्वारंटीन किया गया है।