फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four accused of kidnapping and assault sent to jail, sticks and car recovered

अपहरण कर मारपीट करने के चार आरोपी जेल भेजे, डंडे और कार बरामद

Thu, 16 Dec 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four accused of kidnapping and assault sent to jail, sticks and car recovered
पंचकूला। व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सोनू गुप्ता, सोनी अडारी, अशोक कुमार और अमित मिश्रा को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया। आरोपियों से पुलिस ने कार, मोबाइल और मारपीट में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रोशन छेत्री ने आरोप लगाया था कि उसे 12 दिसंबर को 2.15 बजे चारों आरोपियों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 के पार्क से मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी से चारों आरोपी नालागढ़ उठा ले गए। उसे गाड़ी में ले जाने के दौरान पिंजौर से नालागढ़ तक पीटा। चारों आरोपी उसे नालागढ़ स्थित एक गोदाम में ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में कर आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इसी बीच शिकायतकर्ता रोशन छेत्री मौका पाकर गोदाम से निकलकर सड़क पर आकर हल्ला मचाने लगा था। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। भीड़ रोड पर इकट्ठा होते देख चारों आरोपी कार लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed