{"_id":"66e2193a697d7532bd0b51f5","slug":"fortuner-car-parked-outside-sector-12a-house-stolen-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115497-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-12ए घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-12ए घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी
विज्ञापन
पंचकूला। शहर से लग्जरी गाड़ियां चोरी करने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 10 दिनों में शहर के अलग-अलग सेक्टरों से तीन फॉर्च्यूनर गाड़ियां चोरी हो चुकी है।शहर में गाड़ियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। आरोपी लग्जरी गाड़ियों में आते हैं और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चंद मिनटों में चोरी कर फरार हो जाते हैं। चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
अब सेक्टर-12ए से भी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-12ए पुरुषार्थ ढुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे गुरुग्राम से अपने अंकल की फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर आए थे। क्योंकि, उनकी गाड़ी रिपेयर के लिए गई हुई थी। उन्होंने 9 सितंबर की रात 10.45 बजे गाड़ी घर के पास खड़ी की थी।
अगले दिन सुबह जब 8 बजे वे अपने दफ्तर जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा की गाड़ी वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
-4 सितंबर को सेक्टर 15 से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी
सेक्टर-15 निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सितंबर की रात उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी घर के पास पार्क की थी। 5 सितंबर की सुबह चेक किया तो कार वहां नहीं थी। जिसके बाद कैमरे की फुटेज देखा तो उसमें तीन लड़के किया सेल्टॉस गाड़ी से आए और कार स्टार्ट कर चोरी कर ले गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
- 1 सितंबर को सेक्टर-27 से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी
1 सितंबर को सेक्टर 27 स्थित घर के पास से 8 मिनट में फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी कर ली गई थी। सेक्टर 27 निवासी धीरज अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार 31 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी घर के पास खड़ी की थी। अगली सुबह उन्होंने देखा कि गाड़ी घर के पास खड़ी नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने कैमरा चेक किया तो देखा देर रात 1:48 मिनट पर स्कॉर्पियो से तीन लड़के उनकी गाड़ी के पास पहुंचे। 8 मिनट के भीतर तीनों लोग गाड़ी चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।