फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, former deputy minister chander mohan bishnoi nomination

हरियाणा विधानसभा चुनाव: पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने बदली पंचकूला की राजनीतिक फिजा

Sat, 05 Oct 2019 02:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, former deputy minister chander mohan bishnoi nomination
नामांकन भरने पहुंचे चंद्र मोहन - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन के चुनावी दंगल में उतरने से एक बार फिर राजनीतिक फिजा बदल गई। सेक्टर-8 में स्थित चंद्रमोहन के आवास पर नामांकन के दौरान समर्थकों का जन सैलाब उमड़ा। बीच मार्ग में कई जगह उनका लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसी तरह का माहौल कालका में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और पंचकूला विधानसभा से इनेलो के प्रत्याशी करुणदीप चौधरी की रैली में देखने को मिला।
विज्ञापन


समर्थकों और वाहनों की संख्या देखकर चुनावी परिणाम आने से पहले ही विपक्षी दल के प्रत्याशियों के पसीने छूट गए। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को पंचकूला और कालका विधानसभा से कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंकी। चंद्रमोहन का काफिला नामांकन के लिए उनके आवास सुबह 10 बजे रवाना हुआ और एसडीएम कार्यालय करीब 1.30 बजे पहुंचा।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान चंद्रमोहन हुए भावुक....
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन नामांकन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट तो मिल गया है, लेकिन सेवा का मौका जनता ने देना है। यदि सत्ता में आए तो पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि बड़े अफसोस की बात है कि लोग ऊंची इमारतों को तो देखते हैं लेकिन वह नींव रखने वाले उस महान विभूति को भूल जाते हैं, जिन्होंने उसकी नींव रखी ओर उसकी परिकल्पना की। पंचकूला को आधुनिक बनाने का संकल्प चौधरी भजनलाल का था और इसे मूर्तरूप देने का सार्थक प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहे इसे जिला बनाने का कार्य हो या युवाओं को रोजगार देने का प्रश्न हो। सभी के सहयोग और समर्थन से इसे नया आयाम देने का भरसक प्रयास किया गया। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से भावुक अपील की है कि वे सभी आपसी मतभेद भुलाकर और एकजुटता दिखाते हुए अपने सेवक को विजयी बनने का आशीर्वाद दें।

इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सीमा बिश्नोई, पुत्र सिद्धार्थ बिश्नोई, पुत्रवधू शताक्षी बिश्नोई, हरियाणा प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व मेयर रविंदर रावल, सोहन लाल गुर्जर, पूर्व विधायक लहरी सिंह, शशी शर्मा, आरके कक्कड, प्रताप चौधरी, पूर्व पार्षद दलबीर सिंह, ओम प्रकाश, जीएस सिंगारी, सुभाष पपनेजा, पवन मितल, लिली बावा, जलमेघा दहिया, कुलदीप चितकारा, तरसेम गर्ग, ओम शुक्ला मौजूद थे।

 

 

 

नामांकन के दौरान पूर्व विधायक को जनता ने कराया जीत का एहसास.......

कालका विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी शुक्रवार का नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विपक्ष की अपनी जीत का एहसास करवाया। नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ की चर्चा सारा दिन पूरे शहर में रही। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी फोटो और कमेंट ट्रेवल करते रहे। सबसे पहले कालका सब्जी मंडी में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

जिसके बाद सभी एकजुट होकर पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय की ओर निकले। बीच मार्ग में चौधरी का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है की उनकी सरकार जरूर बनेगी। इस अवसर पर संगत सिंह नंदा, मुकेश सोढ़ी, सुशील कुमार गर्ग, अजय सिंगला, महावीर राणा, अनिल चौरसिया, हरभजन सिंह, आरके वैद्य, राजकुमार खोखरा, रामपाल खेड़ावाली, रोशन चौधरी, सुनील शाम, नरेश मान, प्रीतम सिंह भींवर सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा ने विकास के नाम पर झूठ का खड़ा किया पहाड़......
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के तत्काल बाद भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठ का पहाड़ कैसे खड़ा किया जाता है ये भाजपा के नेताओं से अच्छा कोई नहीं बता सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर क्षेत्रवासियों को गुमराह किया है। सरकार बनने के बाद अवैध माइनिंग का कारोबार चरम सीमा पर है। अपराध का ग्राफ शिखर छू रहा है। सरकार ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जनता चुनाव का इंतजार कर रही थी और अब वह इस भाजपा को करार जवाब देने के लिए तैयार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed