{"_id":"67ba26e41ac344c17309ebe3","slug":"forest-department-team-attacked-with-sticks-inspectors-hand-broken-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-119867-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से किया हमला, दरोगा का हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से किया हमला, दरोगा का हाथ टूटा
Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने बरामद की अवैध रूसे काटे गए खैर के पेड़ों की लकड़ीकड़ी
- फोटो : वन विभाग ने बरामद की अवैध रूसे काटे गए खैर के पेड़ों की लकड़ीकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। वन भूमि से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। योगेंद्र दलाल वन राजिक अधिकारी ने शिकायत में बताया कि बीते दिनों से उन्हें पंचायत एवं ग्रामीणों से सूचना मिल रही थी कि वन भूमि से खैर के पेड़ों की अवैध चोरी की जा रही है।
शुक्रवार सुबह उन्हें खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर सचिन कुमार वन रक्षक, दीपक कुमार वन दारोगा, दो देखभाल करने वाले व्यक्ति बाबू राम, टेकचंद की टीम अवैध कटाई करने वालों को पकड़ने के लिए नाननकपुर ब्लाॅक के तहत गांव रामनगर खोली के साथ लगते वन क्षेत्र में छपरा डैम के पास पहुंची। मौके पर तीन व्यक्ति खैर के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। मौके पर तीन खैर के पेड़ कटे मिले।
वन राजिक अधिकारी ने बताया कि जब वन विभाग की टीम जब पेड़ काटने वाले लोगों को रोकने लगी तो उन्होंने लाठी-डंडों से टीम पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा दीपक कुमार का हाथ टूट गया।