फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Forest Department of Panchkula will plant 16 lakh saplings

Panchkula: हरियाली बढ़ाने में किसान करेंगे सहयोग, वन विभाग लगाएगा 16 लाख पौधे

Mon, 01 Aug 2022 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 04:46 PM IST
सार

जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए विभाग किसानों का भी सहयोग लेगा। 16 लाख में से करीब 2.75 लाख पौधे किसानों के खेतों में ही लगाए जाएंगे। इस पौधों की देखरेख और उनकी जरूरत के संबंध में विभाग के कर्मचारी उनको जानकारी भी देंगे।

विज्ञापन
Forest Department of Panchkula will plant 16 lakh saplings
पौधे(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला का वन क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण की शुद्धता के लिए वन विभाग ने इस मानसून में 16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से ज्यादातर पौधे छायादार और कुछ फलदार भी होंगे। विभाग ने तैयारी कर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। जिले में फिलहाल 175 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है। विभाग इसे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मानसून में हर साल वन विभाग पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पौधरोपण का उद्देश्य वन क्षेत्र को बढ़ाना और पर्यावरण को बेहतर बनाना होता है। हाल ही में पौधरोपण के संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन

किसानों का भी लिया जाएगा सहयोग

जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए विभाग किसानों का भी सहयोग लेगा। 16 लाख में से करीब 2.75 लाख पौधे किसानों के खेतों में ही लगाए जाएंगे। इस पौधों की देखरेख और उनकी जरूरत के संबंध में विभाग के कर्मचारी उनको जानकारी भी देंगे। पौधों से पेड़ बनने की प्रक्रिया के लिए जरूरी बातों के बारे में किसानों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन

3.65 लाख पौधे किए जाएंगे वितरित

वन विभाग की तरफ से सड़कों के बीच, सरकारी विभाग और वन्य क्षेत्र में लगभग 10 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इसके अलावा 3.65 लाख पौधे गांवों और विभिन्न संस्थाओं को वितरित किए जाएंगे। ये पौधे लोग अपने घरों या संस्थानों में लगा सकेंगे। इससे रिहायशी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 20 फीसदी कम रखा है लक्ष्य

वन विभाग ने इस बार जिले में पौधरोपण का लक्ष्य पिछले साल से 20 फीसदी कम रखा है। पिछली बार जिले में करीब 20 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार लक्ष्य को कम करके 16 लाख किया गया है। यह लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। यह इस बात पर भी निर्भर किया जाता है कि विभिन्न विकास परियोजनाओं में जिले में कितने पेड़ काटे गए हैं।

जिले में लगभग 16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य इस बार रखा गया है। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। बारिश का मौसम रहते यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।  - भूपेंद्र सिंह राघव, डीएफओ, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed