{"_id":"66cf431491a294cd230ccb7e","slug":"fogging-should-be-done-to-prevent-mosquito-borne-diseases-gupta-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-10261-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों जनित बीमारियां रोकने के लिए की जाए फॉगिंग : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों जनित बीमारियां रोकने के लिए की जाए फॉगिंग : गुप्ता
विज्ञापन
बुखार से बचाव व बच्चों के टीकाकरण के लिए हुई बैठक, एडीसी ने दिए दिशा निर्देशमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर -1 लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी सचिन गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव व बच्चों के टीकाकरण के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। एडीसी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचकूला नगर निगम और कालका नगर परिषद को जिले में फोगिंग कार्य तेजी से पूरा करने को कहा। उन्हाेंने कहा कि डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियां रोकने के लिए फाॅगिंग की जाए। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वो भी अपने घरों के अंदर व आसपास के एरिया की अच्छे से सफाई करें, ताकि वहां मच्छर न पनप सकें। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर दिन के समय गर्दन से नीचे काटता है। इस बात को देखते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्कूलों में विद्यार्थी फुल बाजू की कमीज और पेंट डालकर आएं। सभी स्कूलों की तरफ से इस निर्देश पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि जहां लारवा मिलने के बाद नोटिस दिया है, वहां नगर निगम व परिषद की टीमें दोबारा सर्वे करें। दोबारा से लारवा मिलने पर उनका चालान किया जाए। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय, एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और अन्य संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
दो सितंबर से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
अतिरिक्त उपायुक्त ने 2 से 7 सितंबर तक चलने वाले टीकाकरण के अभियान को लेकर शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को टीकाकरण के लिए विशेष योगदान देने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ियों में होने वाले टीकाकरण की साझी रिपोर्ट तैयार की जाए।शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों में टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. मीनू सासन ने बताया कि हाई रिस्क एरिया में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। खसरा और जर्मन खसरा की पहली व दूसरी खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को खसरा और निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।