फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fog increased in Barwala area, drivers should be careful

Panchkula News: बरवाला क्षेत्र में बढ़ी धुंध, वाहन चालाक बरतें सावधानी

Tue, 26 Dec 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fog increased in Barwala area, drivers should be careful
बरवाला। कस्बे और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को सुबह से घने कोहरे और धुंध ने दस्तक दे दी। इसको लेकर बरवाला पुलिस की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय वाहन चालक सावधानी बरतते हुए यातायात नियमों का पालन करें। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह, मौली पुलिस चौकी इंचार्ज मनदीप ढांडा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोहरे और धुंध के समय वाहन चालक वाहन को सड़क पर न खड़ा करें, उसको निश्चित पार्किंग में लगाए और अपने-अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाए, धुंध के समय फॉग लाइट का प्रयोग करें, वाहन को सीमित गति में चलाएं, मोड़ आदि स्थानों पर इंडिकेटर का प्रयोग करें ताकि धुंध व कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के द्वारा दिए गए यातायात निर्देशों की पालना करते हुए सहयोग करें। वहीं हरियाणा सहित उत्तर भारत में पड़ रही इस कड़ाके की ठंड में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उधर क्षेत्र के किसान हुकुमचंद, गुरजंट सिंह, रामकुमार, अमनदीप, बलकार सिंह आदि ने बताया कि यह कोहरा व धुंध गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। जिससे गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed