फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flipkart's largest supply center will maintain in Manesar of haryana

हरियाणा के मानेसर में तैयार होगा 'फ्लिपकार्ट' का सबसे बड़ा सप्लाई सेंटर, आवंटित की गई जमीन

Thu, 08 Oct 2020 02:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Flipkart's largest supply center will maintain in Manesar of haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने फ्लिपकार्ट समूह को 140 एकड़ जमीन आवंटित की है। जिस पर फ्लिपकार्ट पातलीहाजीपुर, मानेसर में 3 मिलियन वर्ग फीट के कवर क्षेत्र के साथ एशिया में आपूर्ति करने के लिए अपने सबसे बड़े आपूर्ति केंद्र (सप्लाई सेंटर) को स्थापित करेगा।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में कार्यकारी अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में इस आवंटन को मंजूरी दी गई। खुल्लर ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों से वेयरहाउसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए, एचएसआईआईडीसी ने मानेसर के पातलीहाजीपुर में 285 एकड़ क्षेत्र में वेयरहाउसिंग हब स्थापित किया है।
विज्ञापन


भूमि को 3.09 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की कीमत पर आवंटित किया गया है और सभी बुनियादी सुविधाएं फ्लिपकार्ट समूह द्वारा स्थापित की जाएंगी। यह परियोजना क्षेत्र में आगे के निवेश को गति प्रदान करेगी और यह हरियाणा के लिए एक प्रतिष्ठित परियोजना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में हुई बैठक में फ्लिपकार्ट समूह के प्रतिनिधि ने बताया कि वे अगले 3 से 5 वर्षों में उक्त भूमि में एक लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करेंगे। जिसमें 5 मिलियन वर्ग फीट का कुल निर्मित क्षेत्र होगा तथा इसे 2 से 3 चरणों में विकसित किया जाएगा। परियोजना का पहला चरण वर्ष 2022 तक चालू होगा।

पार्क के समग्र विकास में 3500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की संभावना है और इससे राज्य में 12000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इससे विक्रेताओं, एमएसएमई, महिला उद्यमियों के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार, फ्लिपकार्ट राज्य में विक्रेताओं, एमएसएमई और किराना के साथ घनिष्ठता से जुड़ने और उन्हें बाजार का अवसर प्रदान करने में सक्षम होगा।


नाइट फ्रैुंक इस परियोजना के लिए फ्लिपकार्ट के सलाहकार हैं। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि फ्लिपकार्ट की आपूर्ति श्रृंखला में केंद्रित निवेश ई-कॉमर्स में विश्वास बनाने में मदद करने वाले ग्राहक अनुभव के लिए सदा ही महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed