Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Flaw in report does not necessitate fresh handwriting analysis: High Court

रिपोर्ट में खामी से दोबारा हैंडराइटिंग जांच जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

Sat, 21 Nov 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Flaw in report does not necessitate fresh handwriting analysis: High Court
चंडीगढ़। चेक बाउंस मामले में हस्ताक्षरों की जांच करने वाले हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की रिपोर्ट में खामी होने मात्र से दोबारा जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता। रिपोर्ट में इस्तेमाल दस्तावेज की गुणवत्ता या जांच की पद्धति पर सवाल उठने से उसकी साक्ष्य के रूप में विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है, लेकिन इससे नए सिरे से जांच कराना जरूरी नहीं हो जाता। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस नीरजा के. कलसन ने यह टिप्पणी करते हुए शिकायतकर्ता की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

लुधियाना निवासी हरजिंदर सिंह ने चेक पर अपने हस्ताक्षर होने से इन्कार करते हुए उन्हें जाली बताया था। निचली अदालत की अनुमति से उसने दो गवाह पेश किए थे। इनमें तहसील रतिया के अभिलेखागार का कर्मचारी और एक हस्तलेखन विशेषज्ञ शामिल था। विशेषज्ञ ने चेक पर मौजूद हस्ताक्षरों का पंजीकृत एक दस्तावेज पर दर्ज हस्ताक्षरों से मिलान किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जांच पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विशेषज्ञ ने मूल दस्तावेज के बजाय उसकी छायाप्रति का इस्तेमाल किया। उसने आरोपी के न्यायिक कार्यवाही के दौरान आदेश पत्रों पर किए गए हस्ताक्षरों से भी मिलान कराने की मांग की। वह अपने विशेषज्ञ को अतिरिक्त साक्ष्य के रूप में पेश करना चाहता था लेकिन निचली अदालत ने उसकी अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कि किसी साक्ष्य का प्रासंगिक या उपयोगी होना ही पर्याप्त नहीं है। यह भी देखना होगा कि न्यायपूर्ण निर्णय के लिए उसका पेश होना वास्तव में अनिवार्य है या नहीं। किसी पक्ष को बार-बार अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने का असीमित अधिकार नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने स्पष्ट किया कि विशेषज्ञ की राय अंतिम फैसला नहीं होती। उसकी विश्वसनीयता, जांच की पद्धति और इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों पर सुनवाई के दौरान सवाल उठाए जा सकते हैं। आरोपी के हस्ताक्षर जाली हैं या वास्तविक, इसका फैसला सभी साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद निचली अदालत को करना होगा। याचिका खारिज करने का अर्थ यह नहीं है कि आरोपी का जालसाजी का बचाव स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed