फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fittings of a woman colonel's house stolen, case registered

Panchkula News: महिला कर्नल के मकान की फिटिंग का सामान चोरी, केस दर्ज

Thu, 17 Apr 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fittings of a woman colonel's house stolen, case registered
पंचकूला। चंडीमंदिर में कमांड एरिया से एक महिला कर्नल के मकान की फिटिंग का करीब 12 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। महिला कर्नल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में कर्नल आरती सिंह ने बताया कि उनका सामान चंडीमंदिर में दो साल से एक इमारत में रखा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को उन्होंने अपने मकान की फिटिंग का कीमती सामान शिफ्ट करना था। जब वह अपना सामान उठाने के लिए पहुंचीं तो सामान के सभी बॉक्स के ताले टूटे हुए थे और घर को बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान की फिटिंग के सामान में हैवेल्स के नए तार से भरा बॉक्स, टॉयलेट बाथिंग फिटिंग, केबल्स के तीन रोल, प्रोजेक्टर एसर, नई फैशन मेकर उषा बिग सिलाई मशीन, दीवार पर लगने वाले दो पंखे, चार चांदी के कटोरे, बारबेक्यू सेट, पोर्सिलेन वेसेक्स, बड़ा म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट रोल सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि महिला कर्नल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed