फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First CNG filling station opened in the city

इंतजार खत्म..शहर में खुला पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन

Mon, 17 Aug 2020 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
First CNG filling station opened in the city
पंचकूला। सीएनजी वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें रिफिलिंग के लिए चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा। अपने ही शहर में गैस भरवा सकेंगे। शहर में पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन सेक्टर-5 में शुरू हो गया है। यहां एक समय में छह गाड़ियों में गैस भरी जा सकती है। सीएनजी फिलिंग स्टेशन की शहरवासियों को लंबे समय से इंतजार था, क्योंकि उन्हें इस सेवा के लिए चंडीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

पंचकूला में सीएनजी पंप शुरू करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर मशीनें इंस्टॉल कर दी गईं थीं, लेकिन लाइन को शहर की सड़क के साथ बिछाने के लिए फाइल को क्लियरेंस नहीं मिल रही थी। क्योंकि शहर का अंदरूनी एरिया एचएसवीपी से नगर निगम में ट्रांसफर हो चुका है। लिहाजा अब निगम से एनओसी मिलने के बाद ही शहर के पेट्रोल पंपों को कनेक्शन मिल जाएगा। जबकि लंबी जद्दोजहद के बाद कई पेट्रोल पंपों को प्रशासन से एनओसी मिल चुकी है। निगम से एनओसी मिलने के बाद चंडीगढ़-कालका हाईवे के किनारे बिछाई गई सीएनजी लाइन से शहर के अन्य पेट्रोल पंपों को भी कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन

अडानी ग्रुप ने शहर में सीएनजी पंप कनेक्शन देने और उसके साथ पाइप लाइन बिछाने की परमिशन एचएसवीपी से मांगी थी। इसके बाद कई माह तक फाइल अटकी रही। एचएसवीपी ने बताया कि चंडीगढ़ से आ रही लाइन सिर्फ चंडीगढ़-कालका हाईवे पर उसके दायरे में है। इसके बाद पंचकूला नगर निगम के पास अप्लाई किया गया। शहर में कुल 21 पेट्रोल पंप हैं। ये सभी सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 8, 14, 16, 20, 25, 26, 27, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, एमडीसी सेक्टर-3, 5 में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed