{"_id":"62e2417d50b20802316c3b31","slug":"fire-breaks-out-in-moving-bmw-car-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: चलती बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, हैंड ब्रेक लगाते ही बाहर निकला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: चलती बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, हैंड ब्रेक लगाते ही बाहर निकला चालक
Thu, 28 Jul 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:27 PM IST
सार
चंडीमंदिर थाने के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि ठेकेदार सुरेंद्र मोरनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
बीएमडबल्यू में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला-मोरनी रोड पर ट्यूलिप होटल से एक किलोमीटर आगे जाते हुए एक बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। इसमें सवार सेक्टर-15 निवासी पेशे से ठेकेदार सुरेंद्र बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि पहले चलती कार से धुआं निकला और जैसे ही इसमें सवार सुरेंद्र ने हैंड ब्रेक लगाई और वह बाहर निकला तो कार में धमाका हुआ। इसके बाद सुरेंद्र ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चंडीमंदिर थाने के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि ठेकेदार सुरेंद्र मोरनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। यह देखकर उन्होंने कार की हैंड ब्रेक लगाई और बाहर निकल गए। इस दौरान आग से कार के लगाए गए हैंड ब्रेक भी फेल हो गए और कार ढलान पर खड़ी होने के कारण पीछे की ओर जाकर सड़क के किनारे लगे फोरेस्ट विभाग के नोटिस बोर्ड के साथ टकराकर रुक गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन