{"_id":"665397633f0bc4a6f60d5144","slug":"fire-breaks-out-again-in-two-different-forest-areas-huge-damage-to-greenery-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-112300-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में फिर भड़की आग, हरियाली को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में फिर भड़की आग, हरियाली को भारी नुकसान
विज्ञापन
मोरनी। इलाके के वन क्षेत्र में रविवार को आग का तांडव एक बार फिर देखने को मिला। इलाके में दो जगह पर हरियाली को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
बिहार पंचायत के रामसर गांव में चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। इससे कुछ नुकसान हुआ, लेकिन ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
वहीं टिकट लाल एरिया में भीषण आग का तांडव जारी रहा। यहां पर जंगल के पीछे लगी आग ने देखते ही देखते एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। एक बड़े इलाके में आग धू-धू करके जंगल को स्वाहा कर रही थी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनके कारण इलाके की हरियाली को भारी नुकसान पहुंच रहा है।