फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FIR lodged against Haryana Police DSP for cheating him of Rs 47 lakh

Panchkula News: हरियाणा पुलिस के डीएसपी के साथ 47 लाख रुपये की ठगी में एफआईआर

Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Haryana Police DSP for cheating him of Rs 47 lakh
पंचकूला। हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव के साथ 47 लाख रुपए की ठगी हुई थी। डीएसपी ने इस मामले की शिकायत 2024-25 के दौरान हरियाणा डीजीपी, पंचकूला डीसीपी और पंचकूला सेक्टर-14 थाना के एसएचओ को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 10 अक्तूबर को पंचकूला सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित ग्रिवेंसेज कमेटी की मीटिंग में डीएसपी हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल के समक्ष पेश हुए। मंत्री ने तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। मंत्री के आदेश के 24 दिन बाद पंचकूला पुलिस ने 4 नवंबर को सेक्टर-14 पुलिस थाने में भरतपाल, आरती देवी, नायब सिंह, राजकुमार भाटिया, सुखविंदर कौर और कुलविंदर सिंह पुवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2022-23 में डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव पंचकूला जोन 2 के डीएसपी थे। आरोपियों ने उन्हें सेक्टर 26 में 14 मरले का प्लॉट दिखाया और 2.35 करोड़ में डील तय हुई। डीएसपी ने आरोपियों के बैंक खाता में 53 लाख रुपए ट्रांसफर किए लेकिन आरोपियों ने प्लॉट का सौदा किसी और से कर लिया। पीड़ित हरियाणा पुलिस के डीएसपी ने कहा कि पंचकूला पुलिस ने कमजोर धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 467, 468 और 471 धारा को उसमें नहीं जोड़ा है। वह पंचकूला पुलिस की कार्रवाई से नाखुश हैं और डीजीपी को शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस की इकॉनोमिक सेल की टीम ने मामले की पूरी जांच की है और उनकी रेकमेंडेशन पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। -हरि राम, एसएचओ, सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed