{"_id":"5d5c58558ebc3e6ca66704ec","slug":"fir-against-asi-panchkula-news-pkl348052322","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस सीआईए में तैनात एएसआई की सरकारी पिस्टल चोरी, अब एफआईआर भी झेल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस सीआईए में तैनात एएसआई की सरकारी पिस्टल चोरी, अब एफआईआर भी झेल रहा
Wed, 21 Aug 2019 01:05 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के बठिंडा सीआईए में तैनात एक एएसआई की 9 एमएम सर्विस पिस्टल चोरी हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब वह पत्नी के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनवाने आया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 379 (चोरी) और एएसआई के खिलाफ 409 (लापरवाही) के तहत मामला दर्ज कर शिकायतकर्ता गोविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई को मंगलवार जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गोविंदर सिंह बठिंडा सीआईए में एएसआई है। पुलिस को दी शिकायत में गोविंदर ने बताया कि वह बीते सोमवार को वह पत्नी मंजीत कौर के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनवाने आया था। इस दौरान उसके पास 9 एमएम की सर्विस पिस्टल भी थी। गोविंदर सिंह ने वहां स्थित एक दुकान पर चाय पीने के बाद पिस्टल को अपने बैग में रख दिया। इसके थोड़ी देर बाद वह पत्नी के साथ पासपोर्ट दफ्तर में चला गया।
शाम करीब 4.30 बजे लौटने पर बैग चाय की दुकान से गायब था। दुकानदार तिलकराज से पूछने पर उसने बताया कि वह अपने काम में व्यस्त था, उसे नहीं पता कि बैग कौन ले गया। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पीसीआर समेत सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता समेत आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन बैग नहीं मिला। पुलिस वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद शिकायतकर्ता गोविंदर पर लापरवाही की धारा 409 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।