फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Financier on 3-day police remand in crores of rupees blackmailing case

Panchkula News: करोड़ों की ब्लैकमेलिंग में फाइनेंसर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Financier on 3-day police remand in crores of rupees blackmailing case
दस्तावेज, चेक और संपत्तियों की होगी गहन जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। करोड़ों रुपये की ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने आरोपी फाइनेंसर मुकेश गोयल को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस रिमांड के दौरान मुकेश गोयल के दस्तावेज, चेक और संपत्तियों की गहन जांच की जाएगी, साथ ही उसके ऑफिस की भी तलाशी ली जाएगी। आरोपी से पूछताछ के दौरान ब्लैकमेलिंग से जुड़े अहम दस्तावेज और लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार देर रात सेक्टर-26 निवासी कारोबारी कपिल चावला की शिकायत पर सेक्टर-17 निवासी मुकेश गोयल के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह एसीपी विक्रम नेहरा के नेतृत्व में CIA-19, महिला थाना और अन्य टीमों ने आरोपी के घर पर छापा मारा। करीब 10 घंटे चली इस छापेमारी में पुलिस ने 18 लाख रुपये नकद, 990 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी, कई चेक और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फाइनेंसर ने बिजनेस फंडिंग के लिए 2 प्रतिशत मासिक ब्याज का झांसा देकर बाद में 8 प्रतिशत ब्याज वसूला, देरी पर प्रतिदिन एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने ऑफिस में मारपीट कर संपत्ति व शेयर अपने परिजनों के नाम ट्रांसफर करवाए। पुलिस के अनुसार, एक महिला बैंक अधिकारी ने भी आरोपी के खिलाफ धमकी और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed