{"_id":"69efcb554841937ee50c6170","slug":"filth-and-broken-roads-in-ward-14-stray-animals-roam-freely-panchkula-news-c-87-1-pan1010-135798-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वार्ड-14 में गंदगी और टूटीं सड़कें, घूमते हैं लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वार्ड-14 में गंदगी और टूटीं सड़कें, घूमते हैं लावारिस पशु
विज्ञापन
कूड़े के ढेर और गड्ढों से बढ़ी दिक्कतें, वार्ड में लगने वाली तीन मंडियों के आसपास फैला रहता है कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के वार्ड-14 में विकास कार्यों के अभाव से लोग परेशान हैं। जगह-जगह गंदगी और टूटी सड़कों के कारण हालात बिगड़ रहे हैं जिससे बीमारियों और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
वार्ड में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर हैं और नियमित सफाई नहीं होने से दुर्गंध फैल रही है। लोगों का कहना है कि निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद सुविधाएं गांवों से भी बदतर हैं। वार्ड में लगने वाली तीन मंडियों के आसपास भी कचरा फैला रहता है, जहां लावारिस पशु मुंह मारते नजर आते हैं।
सड़कों की स्थिति भी खराब है। कई मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। बरसात के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, कूड़ा उठान नियमित करने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विकास कार्य न होने से रोष
वार्ड निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि विकास कार्य नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। कूड़ा उठान के लिए शुल्क देने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
आवारा पशुओं से बढ़ी परेशानी
स्थानीय निवासी राजीव जग्गा ने बताया कि पंजाब बॉर्डर से सटा क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में आवारा पशु वार्ड में घूमते रहते हैं। ये सड़कों और गलियों में गंदगी फैलाते हैं और कई बार राहगीरों के लिए खतरा बन जाते हैं।