फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fifth Chief Secretary will be appointed in Manohar Lal government

हरियाणा : मनोहर लाल सरकार में पांचवें मुख्य सचिव की होगी तैनाती, विजय वर्धन हो रहे सेवानिवृत्त

Mon, 29 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fifth Chief Secretary will be appointed in Manohar Lal government
चंडीगढ़। मनोहर लाल सरकार में सेवारत चौथे मुख्य सचिव विजय वर्धन मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही सरकार नए मुख्य सचिव की नियुक्ति भी कर देगी। मनोहर सरकार में ये पांचवें मुख्य सचिव होंगे। आईएएस संजीव कौशल नए मुख्य सचिव के प्रबल दावेदार हैं। विजय वर्धन को सेवा विस्तार मिलने की संभावना न के बराबर है। आज तक चार मुख्य सचिव को ही सेवा विस्तार मिला है।
विज्ञापन

अक्तूबर, 2014 में जब मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उस समय शकुंतला जाखू मुख्य सचिव थीं। वह 30 सितंबर 2014 को सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन उन्हें 30 नवंबर 2014 तक सेवा विस्तार मिला हुआ था। उसके बाद एक माह के लिए 31 दिसंबर तक पीके गुप्ता मुख्य सचिव रहे। जनवरी 2015 से जून 2019 तक डीएस ढेसी ने मुख्य सचिव का जिम्मा संभाला। उनके बाद जुलाई 2019 से सितंबर 2019 तक केशनी आनंद अरोड़ा इस पद पर रहीं। अक्तूबर 2020 में वर्धन मुख्य सचिव बने।
विज्ञापन

जाखू से पहले एससी चौधरी को तीन माह सेवा विस्तार प्राप्त हुआ था।
हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद आज तक रहे 30 से ऊपर मुख्य सचिवों में सबसे अधिक कार्यकाल एसडी भांबरी का रहा है। वे अक्तूबर 1974 से जनवरी 1981 तक इस पद पर बने रहे। सरूप कृष्ण तीन बार प्रदेश के मुख्य सचिव बने, लेकिन उनका कुल कार्यकाल पांच वर्ष नौ माह के लगभग रहा। उनके बाद पीपी कैपरीहान हैं जो पांच वर्ष से कुछ दिन अधिक मुख्य सचिव रहे। जून 2019 में सेवानिवृत्त डीएस ढेसी साढ़े ने चार वर्ष तक मुख्य सचिव का जिम्मा संभाला। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव के बाद अफसरशाही में वित्तायुक्त राजस्व दूसरा सबसे वरिष्ठतम पद है। इस पर प्रदेश के आईएएस कैडर में दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया जाता है। हालांकि कई बार अपवाद भी रहे हैं। वर्तमान में इस पद पर बीते 14 माह से 1986 बैच के आईएएस संजीव कौशल तैनात हैं। उनकी सेवानिवृत्ति जुलाई 2024 में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed