{"_id":"62338e5c8c7a424bb34c7f76","slug":"festival-crowd-in-buses-and-trains-people-waiting-at-railway-station-and-bus-stand-pkl-office-news-pkl445018390","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार : बसों और ट्रेनों में रही भीड़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी इंतजार करते मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार : बसों और ट्रेनों में रही भीड़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी इंतजार करते मिले लोग
विज्ञापन
पंचकूला। होली पर घर जाने वालों के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही। एक तरफ जहां लोग बस स्टैंड से दिल्ली रूट की बस पकड़ते नजर आए, वहीं दिल्ली, लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद सहित अन्य जगहों के लिए लोग ट्रेन का इंतजार करते देखे गए। शहर के सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से लोग सुबह ही दिल्ली रूट की बसें पकड़ने पहुंच गए थे।
रात नौ बजे तक बसों का संचालन जारी रहा। पंचकूला से अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत के अलावा रेवाड़ी हिसार, जींद, रोहतक सहित सभी रूटों पर बसों का संचालन किया गया। उक्त जगहों को जाने वाली बसें यात्रियों से भरी हुई थी। सेक्टर-5 बस स्टैंड के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि होली के मद्देनजर बसों की व्यवस्था की गई है। लांग रूट पर 87 बसों का संचालन किया जा रहा है। फेस्टिवल सीजन में भी यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।
इसके अलावा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित लांग रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ रही। लोगों ने ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग के बाद भी सफर किया। होली में घर पहुंचने की जद्दोजहद साफ तौर पर देखी गई। सभी ट्रेनों में वेटिंग करीब 200 के पार रही। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के बाद भी भीड़ रही।