{"_id":"6aa84f629adb5a3a3e0d4400","slug":"female-students-should-also-avoid-mobile-phone-addiction-alongside-substance-abuse-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141358-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नशे के साथ मोबाइल की लत से भी बचें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नशे के साथ मोबाइल की लत से भी बचें छात्राएं
विज्ञापन
सेक्टर-14 महिला कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
डिजिटल डिटॉक्स और संतुलित जीवनशैली अपनाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेवा विभाग, हरियाणा की ओर से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-14 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के साथ मोबाइल फोन की बढ़ती लत से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्राओं को नशे से दूर रहने, स्क्रीन टाइम नियंत्रित करने और डिजिटल डिटॉक्स अपनाने की सलाह दी।
मुख्य वक्ता डॉ. योसेफ़ काले और कमलप्रीत कौर ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कॉलेज स्टाफ को नशे से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव और शुरुआती शौक कई बार युवाओं को नशे की गिरफ्त में पहुंचा देते हैं। नशे का असर व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है।
वक्ताओं ने मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले तनाव, अनिद्रा और एकाग्रता में कमी के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल का सीमित और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने तथा दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. खुशीला इंदु और अनीता यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विशाल सैनी और अन्वेषक रूपेश कुमार ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने वक्ताओं से नशे और मोबाइल की लत से जुड़े सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया।