{"_id":"668b3483fd872730550b6686","slug":"farmers-will-call-mahapanchayat-for-ownership-rights-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-9021-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मालिकाना हक के लिए किसान बुलाएंगे महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मालिकाना हक के लिए किसान बुलाएंगे महापंचायत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शिवालिक एरिया किसान संघर्ष समिति के चेयरमैन वीके सूद ने कहा है कि जल्द ही यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के किसानों की महापंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत में किसान आगामी रणनीति तय करेंगे। किसान लंबे समय से अपनी बुर्ज बरामदगी जमीन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वीके सूद ने कहा कि किसान सभी का पेट भरता है, लेकिन उसे अपने हक के लिए हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। खेड़ा गांव गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में वीके सूद ने बताया कि कई केसों में न्यायालय के आदेश आ चुके हैं, उन्हें लागू करवाने के लिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है।
वीके सूद ने कहा कि हम सरकार से कोई दान नहीं मांग रहे, बल्कि हमारा हक मांग रहे हैं। सरकार के पास एक-एक इंच जमीन का रिकार्ड है। हमें अभी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। जब जनता अपने हक के लिए खड़ी होती है, तो सरकारों को झुकना पड़ता है। वीके सूद ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने नैनो सिटी के लिए नोटिफिकेशन कर दी थी, लेकिन किसानों ने जब नैनो सिटी का विरोध किया, तो सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। अब फिर बुर्ज बरामदगी जमीन के लिए जायज मांग कर रहे हैं, इसलिए हमें घबराने की जरूरत नहीं है। जब तक जमीन हमारे नाम नहीं होगी, तब तक हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
वीके सूद ने किसानों एवं जमींदारों का आह्वान किया कि एकजुट होकर अपनी बुर्ज बरामदगी शामलात जमीनों के लिए खुद और अपने बच्चों को भी तैयार रखें। इस अवसर पर कश्मीर सिंह सैनी, भारत भूषण रिहौड़ा, रामकरण भरतपुर, वीके सूद, स्वामी कुलदीप सिंह भारापुल, गरीब दास, गुरमेल सिहं, सतविंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह नंबरदार खेड़ा, गुरविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, बलदेव कुमार भी मौजूद रहे।