फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers who came to protest against lathicharge at Jalauli toll plaza were detained

Panchkula News: लाठीचार्ज के विरोध में जलौली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों को हिरासत में लिया

Thu, 08 Jun 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers who came to protest against lathicharge at Jalauli toll plaza were detained
संवाद न्यूज एजेंसीबरवाला। शाहबाद में किए लाठीचार्ज के विरोध में गुस्साए किसानों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव के नेतृत्व में जलौली टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान एसीपी किशोरी लाल, एसएचओ चंडीमंदिर ललित कुमार, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह सहित अन्य पुलिस टीम ने किसानों को हिरासत में ले लिया। सूरजमुखी की खरीद नहीं होने पर शाहबाद में आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध करने किसान नेता बुधवार को जलौली टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश के किसान सूरजमुखी की फसल की सरकारी खरीद और एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में शाहबाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन लोगों पर सरकार ने पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवाकर जो घिनौना कार्य किया है, उससे सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं और किसानों को गंभीर चोटें आई हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने खुद ही 6400 रुपये सूरजमुखी की सरकारी खरीद का रेट तय किया था, परंतु अब सरकार सूरजमुखी की सरकारी खरीद करने से पीछे हट रही है। इसके चलते किसानों को प्राइवेट व्यापारियों को अपनी फसल औनेपौने दामों में बेचकर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का हक है लेकिन यह सरकार आवाज उठाने वालों पर लाठियां भांज रही है। क्षेत्र के किसान वीरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, वकील सिंह, रूपचंद, धर्मचंद ने कहा कि अगर सरकार किसानों के साथ इसी तरह बर्बरता करती रही तो इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed