फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers upset over lack of government procurement of sunflower, preparing to take back the crop

Panchkula News: सूरजमुखी की सरकारी खरीद न होने पर किसान परेशान, फसल वापस ले जाने की तैयारी

Sun, 11 Jun 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over lack of government procurement of sunflower, preparing to take back the crop
संवाद न्यूज़ एजेंसीबरवाला। सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से बरवाला अनाज मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसान परेशान हैं। मंडी से ट्रैक्टर ट्राली में अपनी फसल लेकर किसान वापस जाने की सोचने लगे हैं। इससे किसानों पर खर्चा भी दोगुना बढ़ रहा है। मंडी आए किसान रामकुमार, वीरेंद्र सिंह, बलजीत, कृष्ण चंद्र, विकास, समरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी सूरजमुखी की फसल की रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करवाई थी।
विज्ञापन


इसकी खरीद के लिए सरकार की तरफ से 6400 रुपये प्रति क्विंटल रेट भी तय किया गया था, लेकिन अब मंडी में उनकी सूरजमुखी की फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसानों को कई दिनों से मंडी में अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि उनकी फसल सरकार की तरफ से 6200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई थी। मंडी में फसल की खरीद नहीं होने को लेकर किसान अपनी सूरजमुखी की फसल घरों को ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में किसानों पर खर्च की दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन


इस बारे में मंडी सचिव विशाल गर्ग से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास सरकार की तरफ से सरकारी खरीद संबंधित कोई भी पत्र नहीं आया है। केवल मंडी के आढ़ती ही सूरजमुखी की प्राइवेट खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed