{"_id":"6265aade41ad0e40ff449b85","slug":"farmer-said-wheat-yield-decreased-due-to-early-summer-pkl-office-news-pkl448643025","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बोले- गर्मी जल्दी पड़ने की वजह से कम हुई गेहूं की पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बोले- गर्मी जल्दी पड़ने की वजह से कम हुई गेहूं की पैदावार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद अनाज मंडी में शुरू करने के आदेश दे दिए गए थे। इसके चलते बरवाला अनाज मंडी में किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बारी मंडी में गेहूं की आवक बहुत कम हो रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि इस बार समय से पहले अधिक गर्मी पड़ने लगी। इस कारण खेतों में गेहूं की पैदावार कम हुई है। किसानों और आढ़तियों की अगर मानें तो महंगाई और बढ़ेगी, क्योंकि आटे के दाम भी बढ़ने लाजिमी हैं।
बता दें कि इस बार सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद मंडियों में शुरू करने का ऐलान कर दिया था और बरवाला अनाज मंडी में वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। लेकिन इस बार देखने में आया है कि मंडी में गेहूं की आवक बहुत कम हुई है। इसकी वजह किसान मौसम की मार बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने की वजह से गेहूं की पैदावार खेतों में बहुत कम रही। इसी कारण मंडी में गेहूं की फसल बहुत कम पहुंच रही है और इससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान भी हुआ है।
बरवाला अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे किसानों में जंगशेर, सुदेश कुमार और पदम सिंह ने बताया कि इस बार गर्मी और बढ़ते तापमान की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की आवक बहुत कम हुई है। उन्होंने कहा कि जहां एक एकड़ में पहले 24 से 25 क्विंटल गेहूं निकलती थी, वहीं इस बार आठ से 12 क्विंटल गेहूं की फसल निकल पा रही है। इस वजह से हम किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। वहीं मंडी के आढ़ती सुभाष चंद्र ने बताया कि इस बार मंडी में किसान गेहूं की फसल बहुत कम लेकर पहुंच रहे हैं। मार्केट कमेटी बरवाला के सचिव दीपक सिहाग ने बताया कि सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने का एलान कर दिया था और किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आ रहे हैं। किसानों के लिए मंडी में सभी तरह की सुविधाएं की गई हैं।