फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake application made regarding solar pump in Hareda

Panchkula News: हरेडा में सोलर पंप को लेकर किया गया फर्जी आवेदन

Wed, 13 Dec 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fake application made regarding solar pump in Hareda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरेडा में सोलर पंप लेने के लिए फर्जी आवेदन करने का मामला सामने आया है। अधिकारी की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हरेडा डिपार्टमेंट के चीफ साइंटिफिक इंजीनियर सोमबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि किसानों के लिए विभाग की तरफ से पीएम-कुसुम पोर्टल पर सब्सिडी रेट पर सोलर पंप खरीदने के लिए 22 से 30 नवंबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। आवेदन आने के बाद किसानों के आवेदन को स्वीकार किया गया।

उनके मुताबिक विभाग के साथ इमपेनल्ड सप्लायर्स के द्वारा उन्हें सोलर पंप दिलवाए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू की। उसी दौरान डिपार्टमेंट को अहम जानकारियां मिली, इसमें कुल 1408 आवेदन आए थे, जिनके चालान जेनरेट हो चुके थे। हैरानी की बात यह है कि इन आवेदनों के दौरान विभाग के नियम के अनुसार किसी भी तरह का ओटीपी वेंडर या सप्लायर के साथ शेयर नहीं किया गया। इसके बाद विभागीय जांच की गई और धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने सेक्टर-17 हरेडा से उन सभी 1408 आवेदकों की डिटेल और उनके वेंडर या सप्लायर की डिटेल मांगी है ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed