फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Facility: Treatment will be done for Rs 11, medicines will be available for Rs 11 only, Shree Shyam Parivar Trust started multi-specialty hospital in Sector-14, tomorrow the President will inaugurate

सुविधा : 11 रुपये में होगा इलाज, 11 रुपये में ही मिलेगी दवाइयां, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट ने सेक्टर-14 में शुरू किया मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल, कल विस अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

Tue, 24 Aug 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Facility: Treatment will be done for Rs 11, medicines will be available for Rs 11 only, Shree Shyam Parivar Trust started multi-specialty hospital in Sector-14, tomorrow the President will inaugurate
पंचकूला। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-14 की मार्केट में शुरू किए मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का 25 अगस्त को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल उद्घाटन करेंगे। श्री श्याम परिवार के सदस्य आज पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल से मिले और अस्पताल के बारे में जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने मेयर को बताया कि इस अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों से केवल 11 रुपये ओपीडी फीस ली जाएगी। डॉक्टर्स की तरफ से लिखी गई दवाइयां भी मरीजों को मात्र 11 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दी जाएगी। दवाई का मार्केट रेट चाहे कितना भी हो।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। मरीजों के इलाज के लिए ईएनटी, आई, ऑर्थो, स्त्री रोग, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को रखा है। सभी डॉक्टर्स एमबीबीएस, एमडी हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि ओपीडी और केमिस्ट शॉप की शुरूआत कर दी गई है। ट्रस्ट यहां लेबोरेट्री की भी शुरुआत करने जा रहा है। इस लैब में शहरवासी शहर में चल रही अन्य लैब के मुकाबले काफी सस्ते रेट में टेस्ट करा सकेंगे। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथ लैब की शुरूआत की जाएगी। पहले ट्रस्ट से 11 सदस्य जुड़े थे लेकिन अब इनकी तादाद 64 तक पहुंच गई है। मेयर कुलभूषण गोयल ने श्री श्याम परिवार के सदस्यों के प्रयासों की सराहना कर समाज के मध्यम और गरीब तबके के लिए ऐसी संस्थाओं का योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed