फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Expose another module such as Pandori Gola of fake liquor

पंजाब: नकली शराब के पंडोरी गोला जैसे एक और मॉड्यूल का खुलासा, पुलिस को इनकी तलाश

Sun, 09 Aug 2020 03:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 09 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Expose another module such as Pandori Gola of fake liquor
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब में अवैध शराब के कारोबार पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को मजीठा से 2 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अन्य नकली शराब मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। मजीठा से गिरफ्तार गुरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह पंडोरी गोला जैसे तरीके से ही काम कर रहे थे। पंडोरी गोला में एक पिता और उसके दो बेटे तरनतारन में अवैध शराब की सप्लाई करने में शामिल थे, जहां जहरीली शराब पीने से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि गुरविंदर और लवप्रीत ने राजू नामक व्यक्ति से नकली शराब खरीदी थी, जो फिलहाल फरार है। राजू अमृतसर के सुल्तानविंड का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी से शराब के अवैध कारोबार की पूरी चेन का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस बिक्का नामक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने इस मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों से कथित रूप से शराब खरीदी थी। इसके साथ ही इनसे नियमित खरीदारों के रूप में पहचाने गए नौ और लोगों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि इन नौ लोगों की पहचान लवप्रीत द्वारा की गई है क्योंकि ये सभी नियमित रूप से उससे शराब खरीद रहे थे। इन सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरविंदर और लवप्रीत से 40 लीटर की क्षमता वाले 4 केन में कुल 160 लीटर स्प्रिट अल्कोहल सहित 200 लीटर की क्षमता के 2 खाली ड्रम, 40 लीटर की क्षमता के 2 खाली कैन और 2-3 लीटर क्षमता के 7 छोटे पाउच गुरविंदर के घर से जब्त किए गए हैं।

रासायनिक जांच में शराब उपयोग लायक नहीं
एसएचओ मजीठा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी सुबह की छापेमारी के दौरान की गई। डीजीपी ने बताया कि एएसआई मुखत्यार सिंह और एएसआई निर्मल सिंह के नेतृत्व में मजीठा पुलिस पार्टी ने छापा मारा। रासायनिक जांच में जब्त शराब पूरी तरह नकली मिली है और मानव उपभोग के अयोग्य है।

शराब फैक्ट्रियों में काम करने वालों की जुटाई जा रही जानकारी
डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा राज्य स्तरीय छापे मारे जा रहे हैं। 24 घंटे में दर्ज 146 मामलों में 100 और गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस को हिदायत दी है कि वह डिस्टीलरियों में काम कर रहे सभी व्यक्तियों (ट्रांसपोर्टरों, चालकों, कामगारों आदि) के विवरण एकत्रित करें। उन्होंने यह भी बताया कि कल तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में युवा डायरेक्ट पीपीएस ऑफिसर तैनात किये गए हैं ताकि अवैध शराब और नशे के विरुद्ध और ज्यादा कारगर ढंग से निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed