फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ex-minister Janmeja Sekhon will be probed for disproportionate assets

Panchkula News: पूर्व मंत्री जनमेजा सेखों की होगी आय से अधिक संपत्ति की जांच

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-minister Janmeja Sekhon will be probed for disproportionate assets
चंडीगढ़। पूर्व मंत्री जनमेजा सेखों की मुश्किलें बढ़तीं जा रही हैं। विजिलेंस ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की फाइल खोल दी है। जांच अधिकारियों ने पूर्व मंत्री से उनकी संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक मामले में पूर्व मंत्री को 20 दिन में जवाब देना होगा। सिंचाई घोटाले में भी विजिलेंस ने उनसे शुक्रवार को आठ घंटे पूछताछ की थी। सेखों शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता हैं। वह पहली बार प्रकाश सिंह बादल की सरकार में 1997 में फिरोजपुर कैंटोनमेंट विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वह 2007 से 2015 तक सिंचाई मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि सिंचाई घोटाले में पूछताछ के दौरान विजिलेंस को कई अहम सुराग मिले हैं। उसी के आधार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक प्रोफार्मा दिया गया है, जिसमें उन्हें अपनी और परिवार की संपत्ति के बारे में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed