फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Every school will have enough teachers in 15 days

Panchkula News: 15 दिनों में हर स्कूल में होंगे पर्याप्त शिक्षक

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Every school will have enough teachers in 15 days
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों को अगले 15 दिनों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक मिल जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका दावा किया है। कौशल रोजगार निगम के जरिये पीजीटी, टीजीटी की नियुक्ति के बाद अब जेबीटी भर्ती की तैयारी है। 2073 पीजीटी और टीजीटी को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल नियुक्ति पत्र दे चुके हैं जबकि जल्द ही जेबीटी शिक्षकों की भी सूची जारी की जाएगी। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अगले 2 सप्ताह में प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी तरह से दूर कर दी जाएगी। शिक्षा दीक्षा शैक्षणिक पर्यवेक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी कमी सामने आई है। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के संज्ञान में पूरा मामला लाया है। जब स्थायी शिक्षकों की भर्ती नहीं होती, तब तक जेबीटी भी अनुबंध आधार पर मुहैया कराए जाएंगे। हालांकि, विभाग की ओर से करीब 12 हजार शिक्षकों के खाली पदों को भरने का मांग पत्र हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed