फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Events: Tight security arrangements made at 55 examination centers, DCP took meeting regarding HSSC and HPSC exams

आयोजन : 55 परीक्षा केंद्रों पर किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एचएसएससी व एचपीएससी परीक्षा को लेकर डीसीपी ने ली मीटिंग

Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Events: Tight security arrangements made at 55 examination centers, DCP took meeting regarding HSSC and HPSC exams
पंचकूला। हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सब इंस्पेक्टर और डेंटल सर्जन की परीक्षा का आयोजन रविवार को पंचकूला में किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं के आयोजन के लिए 55 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों में सब इंस्पेक्टर पद और डेंटल सर्जन पद के लिए परीक्षाएं होंगी। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों के नजदीक पुलिस द्वारा पूरी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के 500 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व नेटवर्क जैमर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पंचकूला डीसीपी ने बताया कि हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा द हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट लागू किया है। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा इस अधिनियम के तहत उल्लंघन की गई तो इस अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ 26 सितंबर को परीक्षा के संबंध में सुबह 9 से 10.30 बजे तक डेंटल सर्जन की परीक्षा होगी। वहीं दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक धारा-144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के अंदर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के 500 मीटर एरिया के अंदर फोटोस्टेट की दुकान चलाने के लिए पाबंदी लगाई गई। किसी भी वाहन या किसी भी अनजान व्यक्ति को ठहरने की अनुमति नहीं है। अगर कोई व्यक्ति सेंटर के पास वाहन खड़े किए पाया जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पंचकूला डीसी मोहित हांडा ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के द्वारा होटल, ढाबे व अन्य बस अड्डा, अन्य सार्वजनिक स्थान चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परीक्षा के संबंध में परीक्षा केंद्रों पर यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए क्यूआरटी पुलिस राइडर को भी परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात कर दिया गया ताकि किसी प्रकार कोई ट्रैफिक जाम ना हों। मीटिंग के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार, एसीपी सतीश कुमार, एसीपी रमेश कुमार गुलिया, एसीपी उमेद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed