फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Events: Masses gathered in the Tricolor Yatra, people came out decorated with the tricolor in tractors, the city resonated with the praises of Mother India and the martyrs.

आयोजन : शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब, ट्रैक्टरों में तिरंगा सजाकर निकले लोग, भारत माता और शहीदों के जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Events: Masses gathered in the Tricolor Yatra, people came out decorated with the tricolor in tractors, the city resonated with the praises of Mother India and the martyrs.
पंचकूला में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उपस्थित विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-2 में शहीद मेजर संदीप सांखला स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शनिवार को शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा में हजारों लोग जोश, जज्बे और जुनून के साथ शामिल हुए। लहराते तिरंगे, केसरिया रंग की पगड़ी, वंदे मातरम, भारत माता और शहीदों के जयकारों से पंचकूला गूंज उठा। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर यात्रा में शामिल हुए। युवा शक्ति केसरिया पगड़ी पहने अपने वाहनों पर सवार और तिरंगा हाथ में लिए चल रही थी।
विज्ञापन

महिलाएं देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही थीं। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने शहीद मेजर संदीप सांखला के स्मृति स्थल से किया। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मेजर संदीप सांखला के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जगदेव सिंह कंवर, मेजर संदीप सागर के पिता हरबंस लाल, कैप्टन रोहित कौशल की माता शांति स्वरूप कौशल, मेजर अनुज सूद (शौर्य चक्र) के पिता ब्रिगेडियर चंद्रकांत सूद और संतोष राणा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के समापन पर शहीद भगत सिंह जागृति मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह, महामंत्री डॉ. प्रदीप राठौर व उपाध्यक्ष ऋषि गुप्ता द्वारा भगत सिंह चौक सेक्टर-15 में शहीदों की याद और उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए सराहना की। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश सह कार्यालय प्रमुख कमल स्वरूप अवस्थी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वरिंदर गर्ग, सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रवीण अत्रे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल बंसल, जिला महामंत्री वरिंदर राणा व परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक, उमेश सूद, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कंसल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed