फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Now computer and science lab will be established in Sarthak, Haryana Vidhan Sabha Speaker inaugurated the newly constructed new block in Sarthak School, Panchkula

आयोजन : अब सार्थक में स्थापित होगी कंप्यूटर और साइंस लैब, पंचकूला के सार्थक स्कूल में नवनिर्मित नए ब्लाक का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Thu, 29 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Event: Now computer and science lab will be established in Sarthak, Haryana Vidhan Sabha Speaker inaugurated the newly constructed new block in Sarthak School, Panchkula
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सार्थक स्कूल में ब्लॉक का शुभारंभ किया। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अब सार्थक स्कूल में जल्द ही कंप्यूटर लैब और साइंस लैब के साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट लैब स्थापित की जाएगी। जी हां, ऐेसी ही सुविधाओं के लिए पंचकूला के सार्थक माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12 ए में करीब 90 लाख रुपये कीमत के नए ब्लाक को तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को किया है। ज्ञानचंद गुप्ता ने स्कूल में बहुउद्देशीय हाल के निर्माण और विकास कार्यों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। ज्ञानचंद गुप्ता ने इस मौके पर मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी उपस्थित थीं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सार्थक स्कूल में शिक्षक बच्चों पर विशेष ध्यान देकर, अतिरिक्त क्लास और कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 131 संस्कृति स्कूल स्थापित किए गए हैं। इसमें से 6 प्राइमरी संस्कृति स्कूल पंचकूला में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में तीन करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर पंचकूला के डीईओ उर्मिला देवी ने विस अध्यक्ष को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सार्थक स्कूल के प्रिंसिपल पवन गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन

सार्थक स्कूल के प्रिंसिपल पवन गुप्ता द्वारा विस अध्यक्ष को स्कूल के लिए अन्य आवश्यक मांगों पर ज्ञानचंद गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा कृष्णन, डीपीसी सत्यपाल कौशिक, डिप्टी डीईओ संध्या छिकारा, प्राचार्या डाइट महा सिंह सिंधु, खंड शिक्षा अधिकारी बरवाला कुलभूषण शर्मा, संस्कृति स्कूल की प्राचार्य रेणु गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed