फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Minister of State Anoop Dhanak gave Rs 11 lakh for the construction of Sain building, San family meeting ceremony organized in Agrawal Bhawan

आयोजन : सैन भवन निर्माण के लिए राज्यमंत्री अनूप धानक ने दिए 11 लाख रुपये, अग्रवाल भवन में सैन परिवार मिलन समारोह आयोजित

Mon, 04 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Event: Minister of State Anoop Dhanak gave Rs 11 lakh for the construction of Sain building, San family meeting ceremony organized in Agrawal Bhawan
पंचकूला। सैन समाज पंचकूला द्वारा सैन परिवार मिलन समारोह का सफल आयोजन अग्रवाल भवन पंचकूला में राजबीर सिंह पवार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यमंत्री अनूप धानक ने बतौर मुख्य अतिथि और विधायक एनके शर्मा डेराबस्सी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस आयोजन में सैन भवन निर्माण के लिए राज्य मंत्री अनूप धानक ने 11 लाख, विधायक एनके शर्मा ने 1.21 लाख, सैन कर्मबीर जुलाना ने एक लाख, समाजसेवी प्रकाश सिंह ने 51 हजार और जननायक जनता पार्टी के कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने 51 हजार, प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन ने 51 हजार और पंचकूला के पूर्व प्रत्याशी अजय गौतम ने 11000, धनपति काकरण ने 51 हजार रुपये का सैन सभा को सहयोग दिया।
विज्ञापन

सैन समाज परिवार मिलन समारोह के आयोजन को सफल बनाने के लिए छात्रों, खिलाड़ियों और करोना वैरियर्स ने भाग लिया। मंत्री ने सैन सभा पंचकूला द्वारा किए कामों की प्रशंसा की। राज्यमंत्री अनूप धानक, विधायक एनके शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद अतुल कुमार पवार के द्वारा दूसरों की जिंदगी में दीप जलाने पर उनको याद किया गया। इस मौके पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैन सभा प्रधान राजबीर सिंह पवार ने समाज के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान जेजीपी बीसी प्रदेश अध्यक्ष सैन राममेहर ठाकुर, एससी सेल प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, बीजेपी बीसी प्रदेश उपाध्यक्ष सेन नरेश पवार, शहरी प्रधान सिहाग, युवा प्रदेश सचिव पंकज पवार, दिलबाग चौहान, रामकुमार काकरण, चंद्र सिंह, रानी चौहान, जोगिंदर लाकड़ा, कप्तान सिंह, अनूप सिंह, रामकुमार अंतिल, सुनील काकरण, वीर सिंह, बीर भान, सूबेदार जय भगवान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed