फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Forest Minister laid the foundation stone of Forest Rest House and Forestest Field Hostel in Morni

आयोजन : मोरनी में वन विश्राम गृह और फॉरेटस्ट फील्ड हॉस्टल की वनमंत्री ने रखी आधारशीला

Wed, 27 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Event: Forest Minister laid the foundation stone of Forest Rest House and Forestest Field Hostel in Morni
मोरनी। हरियाणा सरकार के द्वारा मोरनी में पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को हरियाणा के वन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मोरनी में लाल मुनिय वन विश्राम गृह और फारेस्ट फिल्ड हॉस्टल की भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा सहित स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। वन मंत्री ने हर्बल वाटिकाओं के साथ मोरनी किला में बनाए गए नेचर म्यूजियम एंड लर्निंग सेंटर का भी दौरा किया। इस दौरान सैलानियों को लुभाने के लिए रही कमियों को पूरा करने के आदेश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान मोरनी फॉयर एंड सेफ्टी कॉलेज शेरला के छात्रों द्वारा जंगलों और घरों में गैस सिलिंडर में लगने वाली आग से सुरक्षित तरीकों से बचाव का डेमो भी दिया। मंत्री ने छात्रों को नकद राशि देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

पांच कमरों का होगा विश्राम गृह, कमरों से वादियों का दिखेगा नजारा
वन विभाग द्वारा बनाया जाने वाले वन विश्राम गृह में कुल पांच कमरों की व्यवस्था का खाका बनाया गया है। कमरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके अलावा कमरों से वादियों का दिखने वाला ठहरने वालों को आनंदित करेगा। इसके साथ ही फारेस्ट फील्ड हॉस्टल को 75 बेड का बनाए जाने की योजना पर वन विभाग के अधिकारी काम कर रहे है।
विज्ञापन

होम स्टे पालिसी को अपनाने के लिए आगे आएं ग्रामीण
वन मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से होम स्टे पॉलिसी को अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने ग्रामीणों को इसके लिए आवेदन करने पर ट्रेनिंग करवाने और लोन सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग में लोगों का शहरों से निकलकर गांवों की तरफ रुझान बढ़ा है। इस मौके को भुनाने की आवश्यकता है। ग्रामीण सैलानियों को होटलों जैसी सुविधा घरों में उपलब्ध करवाएं। इसके लिए सरकार हर स्तर पर सहायता करने का तैयार है। इस मौके पर भाजपा नेता पवन धीमान, मंडल प्रधान सुखबीर सिंह, परमजीत, गीत सिंह सहित दर्जनभर सरपंच पंच भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुरेश दलाल, के सी मीणा, डीएफओ मोरनी भूपेंद्र राघव, अतिरिक्त डीएफ ो अनीता, मुख्य प्रचार अधिकारी धर्मवीर सहित वन विभाग और सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

चार साल में दो बार आधारशिला बनी चर्चा का विषय
एक ही प्रोजेक्ट की चार साल में दो बार आधारशिला रख वन विभाग वाहवाही बटोरने का कार्य कर रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2017 के नवंबर माह में पूर्व में रहे वन मंत्री नरवीर सिंह वन विश्राम ग्रह के भवन की भूमि पूजन कर आधारशिला रख चुके हैं। उस मौके पर सांसद रतनलाल कटारिया समेत कई बडे़ नेता भी उपस्थित रहे थे। उस समय भवन बनाने की लागत डेढ़ करोड़ थी जोकि चार साल बाद लगभग 25 लाख रुपये बढ़ गई है। इस बजट में अभी और वृद्धि की संभावना है क्योंकि पहले बजट में कुल तीन कमरों का निर्माण किया जाना था जबकि मंत्री के आदेशों पर उसको पांच कमरों को बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। फील्ड हॉस्टल बनने के बाद सैलानी भी अपने ठहरने के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। फील्ड हॉस्टल में कुल 20 से 22 बडे़ कमरों का निर्माण किया जाना है। जल्द ही दोेनों भवनों का टेंडर वन विभाग द्वारा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed